उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसे लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. आपको बता दें कि महोबा जिले में जहरीले सांप और कुत्ते के बीच एक अनोखी लड़ाई कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब जहरीला सांप और कुत्ता आमने-सामने आए, तो दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो गए. लड़ाई के दौरान कुत्ता भौंककर अपनी ताकत दिखाता रहा, जबकि सांप भी फन फैलाकर काटने की कोशिश में रहा. खबर के अनुसार, आधा घंटे तक दोनों के बीच घमासान चलता रहा. यह मामला श्रीनगर थाना क्षेत्र के कैमाहा गांव के रहने वाले मनीष तिवारी के खेत का बताया जा रहा है. यूपी तक पर ऐसी ही खबरों को पढ़ने के लिए uptak.in पर क्लिक करें.