पत्नी के साथ बेटे को बेचने के लिए बीच चौराहे पर बैठा ये शख्स, बेबसी जान तरस आ जाएगा
अलीगढ़ में एक पिता अपनी पत्नी और दोनों मासूम बच्चों के साथ चौराहे पर बैठा है. दरअसल पिता यहां अपने मासूम बेटे को बेचने के लिए आया है. वो रो-रोकर अपने बेटे को खरीदने के लिए लोगों से गुहार लगा रहा है.
ADVERTISEMENT

पत्नी के साथ अपने बेटे को बेचने के लिए चौराहे पर बैठा ये पिता, इसकी बेबसी जान तरस आ जाएगा
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया है. यहां एक मजबूर पिता अपने ही मासूम बेटे को बेचने के लिए मजबूर हो गया है. दरअसल पिता कर्ज में डूबा हुआ है. ऐसे में अब वह खुलेआम अपने बेटे की सेल लगा रहा है और बेटे को 6 से 8 लाख में बेचने की बात कर रहा है. शख्स अपने पूरे परिवार यानी अपनी पत्नी और दोनों मासूम बच्चों के साथ चौराहे पर बैठ गया है.