लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ थी होटल में... पति ने रूम का जब खोला दरवाजा तब ऐसा था नजारा

Aligarh News: अलीगढ़ में लव मैरिज का दर्दनाक अंत. पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ा. दहेज केस दर्ज कराकर मायके गई थी पत्नी, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

अलीगढ़ के गुलावठी निवासी आकाश ने करीब साढ़े तीन साल पहले सुरभि (बदला हुआ नाम) के साथ प्रेम विवाह किया था. उस समय दोनों ने समाज की परवाह न करते हुए साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं. आकाश को लगा था कि लव मैरिज के बाद उसकी दुनिया खुशियों से भर जाएगी. लेकिन उसे क्या पता था कि जिस प्रेम पर उसने भरोसा किया, वही एक दिन उसके लिए सबसे बड़ा धोखा बन जाएगा.

2

2/7

शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बावजूद पत्नी अपने दिल से पुराने प्रेमी मृदुल को नहीं निकाल पाई. वह आकाश के साथ रहते हुए भी लगातार अपने पूर्व प्रेमी के संपर्क में बनी रही. दोनों के बीच फोन पर लंबी बातें होती थीं. जब आकाश को इस बात की भनक लगी, तो उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की ताकि उनका घर बच सके. लेकिन पत्नी पर इसका कोई असर नहीं हुआ.

3

3/7

पत्नी की बेवफाई और प्रेमी के साथ बढ़ती नजदीकियों के कारण घर में कलेश बढ़ने लगा. बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों के बीच दरार पड़ गई. खुद को बचाने के लिए पत्नी ने पति आकाश के खिलाफ ही दहेज उत्पीड़न और मेंटेनेंस का केस दर्ज करा दिया. नवंबर 2025 में वह अपने पति का घर छोड़कर मायके चली गई, लेकिन वहां से भी उसने प्रेमी मृदुल के साथ मिलना-जुलना जारी रखा. 

4

4/7

आकाश को यकीन था कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है, इसलिए उसने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी. वह चुपके से पत्नी की हर हरकत और उसके मिलने-जुलने वालों पर नजर रख रहा था. इसी बीच उसे खबर मिली कि उसकी पत्नी अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक होटल में अपने पुराने प्रेमी के साथ कमरा लेकर रुकी हुई है. यह सुनते ही आकाश का शक यकीन में बदल गया. 

5

5/7

बिना देर किए आकाश सीधे उस होटल पहुंच गया जहां उसकी पत्नी मौजूद थी. सावधानी बरतते हुए उसने अकेले अंदर जाने के बजाय पुलिस को सूचना देना बेहतर समझा. क्वार्सी थाना पुलिस की मौजूदगी में होटल का रजिस्टर चेक किया गया, जहां पता चला कि दोनों कमरा नंबर-302 में ठहरे हुए हैं. पुलिस टीम के साथ जब आकाश ने कमरे का दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. 

6

6/7

होटल के कमरे के अंदर आकाश ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी मृदुल को आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथ पकड़ लिया. साढ़े तीन साल की शादी और प्यार का जो भरोसा था, वह चंद सेकंड में टूटकर बिखर गया. रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद होटल के गलियारे में काफी हंगामा हुआ. पति के सामने ही पत्नी और उसके प्रेमी की बोलती बंद हो गई और वे खुद को छिपाने की कोशिश करने लगे. 

 

7

7/7

होटल में हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस दोनों (पत्नी और प्रेमी) को हिरासत में लेकर थाने ले आई. इस घटना की खबर जैसे ही सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों तक पहुंची, यह मामला अलीगढ़ में चर्चा का विषय बन गया. एक पति द्वारा अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ने और पुलिसिया कार्रवाई की यह कहानी अब हर तरफ सुर्खियां बटोर रही है. 

follow whatsapp