लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी: महाश्मशान मणिकर्णिका घाट डूबा, नाव से शव ले जा रहे परिजन, ऐसे हो रही अंत्येष्टि

वाराणसी में गंगा का जलस्तर भले ही स्थिर हो गया हो पर लगभग सारे घाट पानी में समा चुके हैं. महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर जहां…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

वाराणसी में गंगा का जलस्तर भले ही स्थिर हो गया हो पर लगभग सारे घाट पानी में समा चुके हैं. महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर जहां शवों का तांता लगा रहता था वहीं वे सारी गलियां पानी में डूब चुकी हैं जो इन शव यात्राओं की गवाह बनती थीं. अब मोक्ष दिलाने के लिए परिजन नाव से शव लेकर जा रहे हैं. मणिकर्णिका घाट पर ही ऊंचे प्लेटफॉर्म पर बने शवदाह गृह में नावों की लाइन लगी हुई है. कुछ मजबूर लोग शव को पानी में छोड़ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. उसके बाद लगभग डूबकर शवों को कंधा देते हुए चिता तक पहुंचाना पड़ रहा है.