UPTak Baithak Logo

ज्ञानवापी विवाद कोर्ट के बाहर निपटा लेगा हिंदू और मुस्लिम पक्ष? Hindu वादी ने जारी की ये चिट्ठी

Gynavapi News: पिछले लगभग दो सालों से चल रहा ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी का मामला वाराणसी के लोअर कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट और…

ADVERTISEMENT

ज्ञानवापी विवाद कोर्ट के बाहर निपटा लेगा हिंदू और मुस्लिम पक्ष? Hindu वादी ने जारी की ये चिट्ठी
ज्ञानवापी विवाद कोर्ट के बाहर निपटा लेगा हिंदू और मुस्लिम पक्ष? Hindu वादी ने जारी की ये चिट्ठी
social share
Google CTA

Gynavapi News: पिछले लगभग दो सालों से चल रहा ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी का मामला वाराणसी के लोअर कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है. मौजूदा समय में आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (ASI) कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे भी कर रहा है. लेकिन इस बीच वादिनी संख्या एक राखी सिंह, जो विश्व वैदिक सनातन संघ की संस्थापक सदस्य हैं, उनके संगठन की तरफ से मुस्लिम पक्ष को पत्र जारी करके विवाद का कोर्ट से बाहर आपसी सहमति से शांतिपूर्ण निस्तारण और बातचीत के लिए आमंत्रण दिया गया है. इसमें रोचक बात यह है कि हिंदू पक्ष की इस पहल का मुस्लिम पक्ष ने संज्ञान लिया है और चर्चा के लिए सहमति जताई है.