UPTak Baithak Logo

वाराणसी में पुलिस वाला ही बन गया गुंडा, दरोगा ने टीम बना व्यापारी से लूटे 42 लाख

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक दरोगा ने ही लूट के घटना को अंजाम दिया है.

ADVERTISEMENT

varanasi police
varanasi police
social share
Google CTA

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक दरोगा ने ही लूट के घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि वाराणसी के पास नेशनल हाईवे पर 22 जून की रात को एक ज्वेलरी व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई थी. इस दौरान आरोपियों ने व्यापारी से कुल 42 लाख 50 हजार रुपए की लूट की थी. इस मामले के खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि खुद चौकी इंचार्ज (सब-इंस्पेक्टर) लूट की घटना में संलिप्त था. वह कैंट थाना अंतर्गत नदेसर चौकी पर पोस्टेड था.