लेटेस्ट न्यूज़

देव दीपावली पर 21 लाख दीपक से जगमगाई काशी! पहली बार 3D प्रोजेक्शन मैपिंग देख झूम उठे लोग

Varanasi celebrates Dev Deepawali: शिव की नगरी काशी में सोमवार शाम भव्य देव दीपावली मनायी गई. सूर्यास्त के साथ ही उत्तर वाहिनी गंगा के तट…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varanasi celebrates Dev Deepawali: शिव की नगरी काशी में सोमवार शाम भव्य देव दीपावली मनायी गई. सूर्यास्त के साथ ही उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर प्रज्वलित लाखों दीपों ने अलौकिक छटा बिखेरी. तकरीबन आठ किलोमीटर लंबे काशी के घाटों पर मानों आकाशगंगा के सितारे उतर आए हों. सभी महत्वपूर्ण घाटों पर भव्य महाआरतियों और घंट-घड़ियालों की ध्वनि से काशी की धरा पर देवताओं का स्वागत हुआ. देव दीपावली के अवसर पर काशी का प्रत्येक घाट अलग-अलग रंग बिखेरता दिखा. कहीं लेज़र शो का आयोजन हुआ, तो कही ग्रीन आतिशबाजियां देखने के लिए देश और दुनिया के सैलानी टकटकी बांधे खड़े रहे.