लेटेस्ट न्यूज़

यूपी चुनाव रिजल्ट: वाराणसी में योगी सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी जीते

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान वाराणसी जिले की विधानसभा सीटों की काफी चर्चा रही. चर्चा की एक बड़ी वजह यह भी रही क्योंकि यहीं…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान वाराणसी जिले की विधानसभा सीटों की काफी चर्चा रही. चर्चा की एक बड़ी वजह यह भी रही क्योंकि यहीं से पीएम मोदी भी लोकसभा में चुनकर आते हैं. चुनाव पूर्व वाराणसी की कई विधानसभा सीटों को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं देखने को मिलीं. हालांकि नतीजों की घोषणा के साथ-साथ अब इन चर्चाओं पर विराम लग गया है और असल परिणाम सामने हैं. आपको बता दें कि वाराणसी में 8 विधानसभा सीटें हैं. इनमें वाराणसी दक्षिण, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी कैंट, रोहनिया, सेवापुरी, पिंडरा, शिवपुर और अजगरा विधानसभा सीटें शामिल हैं.