आज वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, 2100 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. 13 दिसंबर को अपने दो दिवसीय दौरे पर आए पीएम…
ADVERTISEMENT

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. 13 दिसंबर को अपने दो दिवसीय दौरे पर आए पीएम मोदी ने लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार विश्वनाथ धाम की सौगात दी थी. 10 दिनों के भीतर फिर एक बार पीएम मोदी गुरुवार, 23 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं. पीएम गुरुवार को वाराणसी के पिंडरा विधानसभा के करखियांव में जनसभा के दौरान लगभग 2100 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें 5 का शिलान्यास तो 22 का लोकार्पण होगा.