लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में 39 लाख की लागत से बने नए PHC का उद्घाटन ही हो गया एक्सपायर्ड दवाइयों से, कौन जिम्मेदार?

Varanasi News: यूपी के वाराणसी में तब हड़कंप मच गया जब यहां एक पीएचसी के उद्घाटन के वक्त एक्सपायर्ड दवाइयां मिल गईं. मामले पर जब यूपी Tak ने जिम्मेदार लोगों से बातचीत की तो सबने अलग-अलग जवाब दिया.

ADVERTISEMENT

Varanasi News
Varanasi News
social share
Google CTA

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बता दें कि वाराणसी में नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जोर शोर से उद्घाटन हुआ. मगर उद्घाटन के वक्त ही वितरण में एक्सपायरी दवाएं सामने आ गईं, जिससे हड़कंप मच गया. इस पूरे मामले पर वाराणसी के CMO डॉ. संदीप चौधरी ने स्वीकार किया कि 'शिफ्टिंग की वजह से ऐसा हुआ है' और 'यह लापरवाही है और इस पर कार्रवाई भी होगी.'