लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय सेना ने आतंकियों को घुसकर मारा, उधर बनारस से मॉक ड्रिल का ये कैसा वीडियो आ गया

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देशभर में आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए आज यानी 7 मई को व्यापक मॉक ड्रिल का आदेश दिया था.

ADVERTISEMENT

Mockdrill in Varanasi
Mockdrill in Varanasi
social share
Google CTA

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देशभर में आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए आज यानी 7 मई को व्यापक मॉक ड्रिल का आदेश दिया था. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के पूर्वाभ्यास का वीडियो सामने आया है. वाराणसी पुलिस लाइन में हुए पूर्वाभ्यास के वीडियो में पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें घायलों को बचाने, सुरक्षित निकासी, और ब्लैकआउट जैसे हालात में काम करने का अभ्यास करती दिख रही हैं. यह ड्रिल न केवल पुलिस और प्रशासन के लिए, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी जागरूकता का एक बड़ा माध्यम है.