लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमिका को पाने की चाहत में फर्जी TTE बना आदर्श, पुलिस ने जब तलाशी ली तो ठगी का पूरा प्लान आ गया सामने

Varanasi News: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक युवक फर्जी टीटीई बनकर नकली टिकट बेचते पकड़ा गया. प्रेमिका से शादी के लिए रची थी यह ठगी की कहानी. GRP ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

ADVERTISEMENT

Varanasi News
Picture Credit: AI
social share
google news

Varanasi News: वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है. यह कहानी है एक युवक की, जिसने खुद को टीटीई (ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर) बताकर ना सिर्फ फर्जी आईडी पहन ली थी, बल्कि नकली रेल टिकट बनाकर यात्रियों को ठगने का षड्यंत्र भी रचा. बता दें कि जीआरपी (Government Railway Police) ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन इस कहानी में एक और रोमांचक पहलू सामने आया है. गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि यह सब कुछ उसने अपनी प्रेमिका से शादी करने का सपना पूरा करने के लिए किया था. क्या है पूरा मामला ये जानने के लिए आगे की खबर पढ़ें.