सॉफ्टवेयर डेवलपर विक्की ने मारा था वाराणसी में गुप्ता परिवार के 5 लोगों को, हत्या से पहले दादी को ये बताया
Varanasi News: वाराणसी के भदैनी में हुए सामूहिक हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया कि राजेंद्र गुप्ता और उनके परिवार की हत्या उनके भतीजे विक्की ने की थी. टेक्नोलॉजी का उपयोग कर विक्की पुलिस को चकमा दे रहा है.
ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के भदैनी इलाके में 5 नवंबर को हुए सामूहिक हत्याकांड ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. वारदात में राजेंद्र गुप्ता और उनके परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. शुरूआती जांच में पुलिस को शक था कि हत्याओं के पीछे कोई बाहरी व्यक्ति या गिरोह हो सकता है, लेकिन अब पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि राजेंद्र बड़ा भतीजा विक्की है, जो एक MCA सॉफ्टवेयर डेवलपर है और टेक्नोलॉजी का अच्छा ज्ञान रखता है. पुलिस ने बताया है विक्की अभी फरार है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.