लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में पत्नी ने दी मदरसे के शिक्षक दानिश रजा को दर्दनाक मौत! एक दिन पहले पति ने खूब पीटा था

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र में बादशाह बाग कॉलोनी में एक महिला रुबीना ने घरेलू कलह से परेशान होकर अपने पति दानिश रजा (40) की लोहे की रॉड और चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाह बाग कॉलोनी में एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक दानिश रजा (40) फरोग-ए-उर्दू मदरसे में शिक्षक थे. आरोप है कि उनकी पत्नी रुबीना ने घरेलू कलह से तंग आकर पहले लोहे की रॉड से हमला किया और फिर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.