वाराणसी नगर निगम सीमा के भीतर नवरात्रि में नॉनवेज बेचेंगे तो मामला फंसेगा! महापौर ने दिया ये निर्देश
Varanasi Navratri non-veg ban: वाराणसी नगर निगम सीमा के भीतर नवरात्रि के दौरान नॉनवेज बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी हुए हैं. महापौर ने क्या कहा और इसका पालन न करने पर क्या कार्रवाई होगी, जानिए पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

Varanasi Navratri non-veg ban
Varanasi news: धर्म और आस्था की नगरी काशी में इस बार नवरात्रि के दौरान मीट, मछली, मुर्गा और मांस की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. वाराणसी नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. महापौर अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि नगर निगम सीमा के भीतर नवरात्रि के पूरे नौ दिन नॉनवेज की दुकानें बंद रहेंगी. इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा.