2183.45 करोड़ रुपये की 52 सौगातें... पीएम मोदी वाराणसी को आज क्या-क्या देने वाले हैं, पूरी लिस्ट देखिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के 51वें दौरे पर हैं. इस दौरान वे ₹2183 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. साथ ही 9.7 करोड़ किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे. जानें सभी परियोजनाओं की डिटेल.
ADVERTISEMENT

PM Modi file pic.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 51वें दौरे पर आ रहे हैं. अपने एक दिवसीय दौरे में पीएम मोदी काशी को ₹2183.45 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 52 परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे. इन परियोजनाओं से न केवल वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वांचल के विकास को गति मिलेगी. पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त भी जारी करेंगे.
