UPTak Baithak Logo

ज्ञानवापी: हिंदू पक्ष का दावा- ‘कुएं में मिला शिवलिंग’, मुस्लिम पक्ष ने अलग ही कहानी सुनाई

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोमवार को लगातार तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य संपन्न हुआ. सर्वे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोमवार को लगातार तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य संपन्न हुआ. सर्वे के खत्म होने बाद हिंदू और मुस्लिम पक्ष ने कुएं में शिवलिंग के होने और न होने को लेकर अपने-अपने दावे किए. हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कुएं के अंदर शिवलिंग मिला है और उसकी प्रोटेक्शन लेने के लिए वह सिविल कोर्ट जा रहे हैं. वहीं, इस मामले में मुस्लिम पक्ष की अपनी अलग राय है. मुस्लिम पक्ष के वकील ने अपना दावा करते हुए कहा है कि सर्वे के दौरान कुएं से शिवलिंग नहीं मिला है.