लेटेस्ट न्यूज़

ज्ञानवापी में कथित शिवलिंग की पूजा की मांग पर सुनवाई पूरी, अब इस दिन आएगा कोर्ट का फैसला

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले कथित शिवलिंग की पूजा की मांग करने वाली याचिका पर वाराणसी की फास्ट ट्रैक कोर्ट अब 14 नवंबर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले कथित शिवलिंग की पूजा की मांग करने वाली याचिका पर वाराणसी की फास्ट ट्रैक कोर्ट अब 14 नवंबर को फैसला सुनायेगी. बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक और कथित शिवलिंग की पूजा संबंधी याचिका पर मंगलवार को फैसला आना था. फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज महेंद्र पांडे की बेंच में याचिका की सुनवाई पूरी हो चुकी है लेकिन छुट्टी पर होने की वजह से अब फैसला 14 नवंबर को सुनाया जाएगा.