लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में 13 दिसंबर से फुरकान के साथ होटल में रह रही थी युवती, अचानक तीसरे फ्लोर से नीचे गिरी, हुआ क्या?

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित रामकटोरा इलाके में 22 साल की लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल से गिर गई.

ADVERTISEMENT

Varanasi News
Varanasi News
social share
Google CTA

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित रामकटोरा इलाके में 22 साल की लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल से गिर गई. मिली जानकारी के अनुसार, लड़की वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से संबद्ध कॉलेज की छात्रा है और वह दीक्षांत समारोह में शामिल होने यहां आई थी. इस घटना के बाद लड़की के साथ मौजूद 23 वर्षीय फुरकान नामक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को मामले की जानकारी भी दे दी है.