वाराणसी में हेयर फॉल की समस्या से डिप्रेशन में थी श्रेया, परेशान होकर उठाया ये खौफनाक कदम
Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यहां एक युवती ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि वो हेयर फॉल की समस्या से परेशान थी.
ADVERTISEMENT

varanasi News
Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यहां एक युवती ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि वो हेयर फॉल की समस्या से परेशान थी. बता दें कि ये घटना वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के प्रज्ञापुरी कॉलोनी की है. इसी कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय श्रेया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और मौत के पीछे वजह सिर्फ बाल झड़ने की समस्या थी.