लेटेस्ट न्यूज़

क्या ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी आदित्यनाथ को खिला दिया लड्डू? जानिए SBSP चीफ क्या बोले

UP Political News: वाराणसी के सर्किट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की खबरों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर…

ADVERTISEMENT

uptak
uptak
social share
google news

UP Political News: वाराणसी के सर्किट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की खबरों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बयान सामने आया है. उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है. सर्किट हाउस में गुरुवार रात सीएम योगी को अपने बेटे की शादी के लड्डू खिलाने पर ओपी राजभर ने कहा कि ‘शादी के लड्डू सीएम योगी आदित्यनाथ को नहीं खिलाए गए हैं, जब फिर आएंगे तो बताएंगे कि क्या बातें हुईं.’