लेटेस्ट न्यूज़

लखीमपुर खीरी का असर! पहले ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ था नाम, अब प्रियंका करेंगी ‘किसान न्याय रैली’

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी काफी सक्रिय हैं. प्रियंका गांधी 10…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी काफी सक्रिय हैं. प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रस्तावित रैली को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगी. प्रियंका गांधी की इस रैली का शीर्षक पहले ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा, हम वचन निभाएंगे’ था. ऐसा माना जा रहा है लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद प्रियंका की इस रैली का शीर्षक बदल दिया गया है. प्रियंका गांधी की इस रैली का अब नया शीर्षक ‘किसान न्याय रैली, चलो बनारस’ है.