लेटेस्ट न्यूज़

पीएम मोदी सात जुलाई को वाराणसी आएंगे, CM योगी ने कार्यक्रम स्‍थलों का निरीक्षण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सात जुलाई को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जायेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सात जुलाई को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जायेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे. यह जानकारी मंगलवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने दी. प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के वाराणसी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वाराणसी में कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को चुस्त दुरुस्त व्यवस्था करने की हिदायत दी.