लेटेस्ट न्यूज़

UP बोर्ड: कहीं ऑटो चालक की बेटी ने किया टॉप तो कहीं किसान की पुत्री ने पाया पहला स्थान

उत्तर प्रदेश बोर्ड की तरफ से 19 शनिवार को हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित किया गया. इसमें बुंदेलखंड के महोबा जिले की ऑटो चालक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश बोर्ड की तरफ से 19 शनिवार को हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट घोषित किया गया. इसमें बुंदेलखंड के महोबा जिले की ऑटो चालक की बेटी ने हाईस्कूल में 94.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में किसान की बेटी 90.40 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान पाया है. जिसके बाद से दोनों परिवारों में खुशी है तो वहीं उनके विद्यालयों में भी जश्न का माहौल है. दोनों ही गरीब परिवारों ने संघर्ष कर अपनी बेटियों को पढ़ाया और रिजल्ट आने के बाद सभी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है. दोनों ही छात्राएं आईएएस बनने चाहती हैं.