लेटेस्ट न्यूज़

कौन है BSP नेता और माफिया अनुपम दुबे, जिसके फर्रुखाबाद में करोड़ों के होटल पर चला बुल्डोजर?

बीते दो सालों से जेल में बंद बसपा नेता और प्रदेश के बड़े माफिया अनुपम दुबे के करोड़ों के होटल गुरु शरणम पैलेस को जिला प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

farrukhabad News: बीते दो सालों से जेल में बंद बसपा नेता और प्रदेश के बड़े माफिया अनुपम दुबे के करोड़ों के होटल गुरु शरणम पैलेस को जिला प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है. फर्रुखाबाद शहर के पॉश इलाके ठंडी सड़क स्थित होटल गुरु शरणम पैलेस को बसपा नेता अनुपम दुबे ने करोड़ों की लागत से बनवाया था. बता दें कि अनुपम दुबे पर हत्या-रंगदारी और अपहरण सहित कई अन्य संगीन मामलों के पांच दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.