लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: लखनऊ से नोएडा तक 15 मार्च को ऐसा रहेगा न्यूनतम-अधिकतम तापमान, बारिश को लेकर अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के मौसम में गर्मी ने दस्तक दे दी है. सुबह की शुरूआत जहां तेज धूप के साथ हो रही है, वहीं रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है. बीते 13 मार्च को हुई बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली थी. हालांकि आज यानी 15 मार्च को मौसम बिल्कुल सामान्य बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम में गर्मी ने दस्तक दे दी है. सुबह की शुरूआत जहां तेज धूप के साथ हो रही है, वहीं रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है. बीते 13 मार्च को हुई बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली थी. हालांकि आज यानी 15 मार्च को मौसम बिल्कुल सामान्य बना हुआ है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने आगामी दिनों में बारिश की संभावना जाहिर की है. IMD के अनुसार, 19 और 20 मार्च को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश होने की संभावना है.