लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, नदी में घड़ियाल तैरता देख तटवर्ती रहवासियों के उड़े होश

गाजीपुर जिले में गंगा नदी इस समय उफान पर हैं. गांगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसकी वजह से गंगा किनारे के गांव…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

गाजीपुर जिले में गंगा नदी इस समय उफान पर हैं. गांगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसकी वजह से गंगा किनारे के गांव में बाढ़ आने की आशंका बनी हुई है. बाढ़ की आशंका से परेशान तटवर्ती इलाकों में रहने वाले उस वक्त और परेशान हो गए जब उन्होंने घड़ियाल तैरते देख लिया. साधारण तौर पर गाजीपुर और इसके आसपास बह रही गंगा नदी में घड़ियाल नहीं दिखाई देते हैं. वहीं नदी में घड़ियाल तैरता देख तटवर्ती इलाके के लोग भयभीत हैं.