खाटू श्याम जा रहे थे, मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर चंद सेकेंड में 2 भाइयों की फैमिली खत्म
Meerut News: मेरठ में मंगवलार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. दरअसल, मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर थाना इंचोली स्थित धनपुर में रहने वाले एक संयुक्त परिवार…
ADVERTISEMENT

Meerut News: मेरठ में मंगवलार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. दरअसल, मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर थाना इंचोली स्थित धनपुर में रहने वाले एक संयुक्त परिवार की कार की टक्कर बस से हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, कार में धनपुर निवासी 2 भाइयों का परिवार बैठा हुआ था, जो खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहा था. बता दें कि गाड़ी में 8 लोग बैठे थे, जिनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 2 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.