जालौन में PM आवास योजना में बन रहा था किसान का मकान, नींव खोदी तो निकला खजाना
जालौन में किसान के मकान निर्माण के लिये की जा रही पिलर की खुदाई के दौरान जमीन से 1800 ई. के पुराने सिक्के मिले. खुदाई…
ADVERTISEMENT

जालौन में किसान के मकान निर्माण के लिये की जा रही पिलर की खुदाई के दौरान जमीन से 1800 ई. के पुराने सिक्के मिले. खुदाई के दौरान निकले सिक्के की खबर जैसे ही गांव में फैली वैसे ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने ज़मीन से सिक्के निकलने की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी. जनकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ पुरातत्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सिक्कों को जब्त कर लिया. खुदाई में निकले सिक्के 150 साल पुराने बताए जा रहे हैं.