लेटेस्ट न्यूज़

देसी स्टाइल में रील्स बना काफी फेमस हो गयी थीं मालती चौहान, सामने आया मौत से पहले का वीडियो

Uttar Pradesh News : अपने देसी स्टाइल में वीडियो और रील्स बनाने से मशहूर हुईं मालती चौहान (Youtuber Malti Chauhan) की संदिग्‍ध हालात में मौत…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : अपने देसी स्टाइल में वीडियो और रील्स बनाने से मशहूर हुईं मालती चौहान (Youtuber Malti Chauhan) की संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई. गुरुवार सुबह उनका शव घर में फंदे से लटकता मिला है. संतकबीर नगर के काली जगदीशपुर गांव में रहने वाली मालती चौहान और उनके पति विष्णु चौहान दोनों फेमस यूट्यूबर हैं. जानकारी के मुताबिक मालती का अपने पति विष्‍णु चौहान से विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस विष्‍णु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.