लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई में आया गजब मामला, कोर्ट में पेशी के लिए आया कैदी सिपाही को शराब पिलाकर हुआ फरार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi News) में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक कैदी, सिपाही को शराब पिलाकर फरार हो गया.…

ADVERTISEMENT

कोर्ट में पेशी के लिए आया कैदी सिपाही को शराब पिलाकर हुआ फरार
कोर्ट में पेशी के लिए आया कैदी सिपाही को शराब पिलाकर हुआ फरार
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi News) में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक कैदी, सिपाही को शराब पिलाकर फरार हो गया. बता दें कि हरदोई में शुक्रवार को जिला कारागार से कचहरी में पेशी पर लाया गया कैदी सिपाही को शराब पिलाकर फरार हो गया. शाम तक जब कैदी और सिपाही हवालात नहीं पहुंचे तो हड़कंप मच गया. दोनों की तलाश की गई. इस दौरान सिपाही अपने किराए के कमरे में नशे की हालत में मिला, जबकि कैदी का कुछ पता नहीं चला.