लेटेस्ट न्यूज़

‘2020 तक सब सही था, फिर मनीष की एंट्री से परिवार…’, PCS ज्योति के पति ने कही ‘दिल’ की बात

Jyoti Maurya News: बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद लगातार सुर्खियों…

ADVERTISEMENT

uptak
uptak
social share
google news

Jyoti Maurya News: बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है. दोनों ने एक दूसरे पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. वहीं, इस बीच ज्योति मौर्य की तरफ से तलाक के लिए प्रयागराज कोर्ट में दाखिल अर्जी पर आज यानी मांगलवार को सुनवाई होनी थी. ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य को कोर्ट ने पेश होने के लिए कहा गया था. हालांकि ज्योति मौर्य आज कोर्ट नहीं आ सकीं. उनकी तरफ से वकीलों ने हाजिरी माफी के लिए एप्लिकेशन दी. कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की है. वहीं, इस दौरान आलोक मौर्य कोर्ट में अपने वकीलों के साथ पेश हुए. तलाक के लिए दाखिल ज्योति मौर्य की अर्जी की प्रति उपलब्ध कराने के लिए उनके वकीलों ने कोर्ट में एप्लिकेशन भी दी.