लेटेस्ट न्यूज़

चलती कार की छत पर ‘रंगबाजी’…नोएडा में युवकों के स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

Noida News: नोएडा में स्टंटबाजी के मामले रुकने का नाम नही ले रही है, रील बनाने और व्यूज के चाहत में युवा जान जोखिम ओर…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Noida News: नोएडा में स्टंटबाजी के मामले रुकने का नाम नही ले रही है, रील बनाने और व्यूज के चाहत में युवा जान जोखिम ओर डाल के रील बना रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे दो युवक चलती गाड़ी से बाहर निकलकर ऊपर चढ़ रहे है. वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने गाड़ी के खिलाफ चालान काट दिया और गाड़ी चालकों के तलाश में जुट गई है.

चलती कार की छत पर ‘रंगबाजी’

दरअसल, शनिवार सुबह से नोएडा में स्टंटबाजी का एक वीडियो वायरल हो रहा था. वायरल वीडियो में चलते हुए गाड़ी से स्टेरिंग छोड़ दो युवक गेट खोल के गाड़ी के छत पर जाकर बैठ जाते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी की पहचान कर गाड़ी का के खिलाफ करवाई करते हुए 23500 का चालान काट दिया. वहीं पुलिस गाड़ी से स्टंटबाजी करने वाले दोनो युवाओं के तलाश में जुट गई है.

स्टंटबाजी पड़ गई महंगी

बता दें कि पिछले कई महीनों से नोएडा के सड़को पर स्टंटबाजी के मामलो में बढ़तोरी देखी गई है. नोएडा पुलिस अभितक सैकड़ों वाहन चालकों के खिलाफ गाड़ी सीज और चालान का कर्रवाई कर चुकी है. लेकिन स्टंटबाजी के मामलों में कमी नही आ रही है. अभी हाल ही यूट्यूबर एल्विश यादव के समर्थन में एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों से रैली निकाल स्टंटबाजी किया गया था, जिसमें पुलिस ने कई गाड़ियों को सीज किया था. दरअसल, रील बनाने लाइक्स और व्यूज के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंटबाजी करते है और खुद के साथ दूसरो के जान को भी जोखिम में डालते हैं.