अचानक मुख्तार के बैरक में पहुंची DM दुर्गा शक्ति नागपाल, हुई तलाशी तो ऐसा था माफिया का हाल
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा में शनिवार डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी अंकुर अग्रवाल ने मंडल कारागार में औचक छापेमारी की.…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बांदा में शनिवार डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी अंकुर अग्रवाल ने मंडल कारागार में औचक छापेमारी की. अचानक काफिला पहुंचने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. डीएम एसपी ने जेल कैम्पस में पहुंचते ही सीधे मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बैरक की सघन तलाशी ली. हालांकि कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. इस दौरान मुख्तार अंसारी बेबस लाचार होकर खड़े खड़े देखता रहा. इसके बाद जेल कैम्पस का बारीकी से निरक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए.