लेटेस्ट न्यूज़

कौशांबी में पूरा मोबाइल टावर ही चुरा ले गए चोर! फिर पुलिस ने की जांच तो सामने आई ये कहानी

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कौशांबी (Kaushambi News) जिले में मोबाइल टावर चोरी होने का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है. टावर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कौशांबी (Kaushambi News) जिले में मोबाइल टावर चोरी होने का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है. टावर लगाने वाली कंपनी ने घटना सामने आने के 9 महीने बाद ऑनलाइन तहरीर देकर टावर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. चोरी होने की जानकारी पुलिस हुई तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने छानबीन की तो चौकाने वाला खुलसा हुआ है. बताया जा रहा है जमीन मालिक से विवाद होने के बाद कंपनी ने खुद टावर खुलवा लिया था और बाद में टॉवर चोरी होने का ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया. इस मामले में कंपनी के खिलाफ 182 की कार्रवाई किया जा रहा है. उन्होंने झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है.