लेटेस्ट न्यूज़

टूटी धर्म की दीवार! शबाना ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म, रजनी बन प्रेमी बबलू से की शादी

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में शबाना नाम की युवती धर्म परिवर्तन कर रजनी बन गई. शबाना ने इस्लाम छोड़ते हुए हिंदू धर्म अपना…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में शबाना नाम की युवती धर्म परिवर्तन कर रजनी बन गई. शबाना ने इस्लाम छोड़ते हुए हिंदू धर्म अपना लिया और अपने प्रेमी बबलू से शादी कर ली. शादी के बाद शबाना ने अपना नाम भी रजनी रख लिया. मिली जानकारी के मुताबिक, शबाना और बबलू का पिछले 4 सालों से प्रेम संबंध चल रहा था.

हिंदू धर्म अपनाया और किया बबलू संग विवाह

दरअसल ये पूरा मामला करारी कोतवाली के थाना अलावलपुर गांव से सामने आया है. यहां का रहने वाला निवासी बबलू प्रयागराज के पुरामुफ़्ती के एक ईंट भट्ठा पर काम करता है. मिली जानकारी के मुताबिक, इसी ईंट-भट्ठा पर महोबा जिले के पाठा रोड की शबाना भी अपने भाई-भाभी के साथ काम करती थी. करीब चार साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. 

परिजनों ने रोकने की कोशिश की लेकिन नहीं रोक पाए

मिली जानकारी के मुताबिक,  6 महा पहले शबाना व बबलू के संबधो की जानकारी परिजनों को हुई थी. इसके बाद परिजन शबाना पर दबाव बनाने लगे, लेकिन शबाना से परिजनों से साफ कहे दिया कि वह शादी करेगी तो सिर्फ बबलू से. इस दौरान बबलू ने भी शबाना का साथ नहीं छोड़ा. इसके बाद शबाना और बबलू ने शादी करने की योजना बनाई.

शबाना का परिवार शादी के लिए माना

बताया जा रहा है कि शबाना सबसे पहले महोबा से कौशांबी आई. उसने बबलू के साथ शनिवार की दोपहर गांव के मंदिर पहुंच कर शादी कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान शबाना ने इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम रजनी रख लिया. परिजनों ने भी शबाना का प्रेम बबलू के प्रति देख, इस शादी की इजाजत दे दी. इस दौरान बबलू के घर वालो को युगल जोड़े को आशीष दिया. रजनी के भाई-भाभी शादी के बाद रजनी को उसके ससुराल छोड़ अपने घर महोबा चले गए. 

हमने अपनी मर्जी से शादी की है- शबाना से रजनी बनी युवती

इस पूरे मामले पर शबाना से रजनी बनी युवती ने कहा कि हम मुस्लिम थे. हमने अपनी मर्जी से शादी की है. हम उससे 4 साल से प्यार करते थे. हमारी शादी से हमारे माता-पिता भी काफी खुश हैं. पहले मेरा नाम शबाना था. अब मेरा नाम रजनी हो गया है.