झांसी से चली गतिमान एक्सप्रेस, यात्री ने खाया ट्रेन में मिला छोला, तो मुंह में आया मांस!
Jhansi News: गतिमान एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए परोसे गए खाने में बड़ी लापरवाही सामने आई है. आरोप है कि यहां यात्रियों को वेज खाने…
ADVERTISEMENT

Jhansi News: गतिमान एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए परोसे गए खाने में बड़ी लापरवाही सामने आई है. आरोप है कि यहां यात्रियों को वेज खाने की जगह नॉन वेज दे दिया गया. यात्रियों का कहना है कि उन्हें वेज खाने में मीट मिलाकर खाना परोस दिया गया है. घटना 24 जून की बताई जा रही है. यात्रियों ने शिकायत की है कि उनके वेज खाने में मीट मिलाकर दे दिया गया. पहले तो वह समझ नहीं पाए मगर जब उन्होंने खाने को खाना शुरू किया तब उन्हें इस बात का अंदाजा हुआ कि खाने में मीट मिला हुआ है.