UPTak Baithak Logo

वाराणसी की जगह प्रतापगढ़ पहुंची दुर्ग-गोरखपुर ट्रेन, रूट डायवर्ट होने से यात्रियों का हंगामा

Indian Railways News: होली का त्यौहार नजदीक आ चुका है और दूरदराज के शहरों में रहने वालों रहने वाले लोग होली का त्योहार मनाने के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Indian Railways News: होली का त्यौहार नजदीक आ चुका है और दूरदराज के शहरों में रहने वालों रहने वाले लोग होली का त्योहार मनाने के लिए ट्रेनों के माध्यम से घर वापसी कर रहे हैं. एक तरफ ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ चल रही है, जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह रेलवे ट्रैक पर रीमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते ट्रेनों को डाइवर्ट भी किया गया है. इस वजह से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है. शनिवार को ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सामने आया. जब दुर्ग से चलकर मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, गोरखपुर होते हुए नौतनवा जाने वाली 18201 दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस डायवर्टेड रूट से प्रयागराज के छिवकी स्टेशन से विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार के बदले प्रतापगढ़ होते हुए जाने लगी.