यूपी के संभल में कांवड़ियों और पुलिस के बीच जमकर हुई बहस, बस इतनी सी थी वजह
Sambhal News: यूपी के संभल में हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़िए के जत्थे को पुलिस ने बैरिकेडिंग करके मुख्य बाजार में रोक दिया,…
ADVERTISEMENT

Sambhal News: यूपी के संभल में हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़िए के जत्थे को पुलिस ने बैरिकेडिंग करके मुख्य बाजार में रोक दिया, जिसके बाद वह भड़क गए और उन्होंने रोड जाम कर जमकर नारेबाजी की. वहीं इस दौरान पुलिस और कावड़ियों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई. इसी बीच सीओ और एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो कांवड़ियों ने परंपरागत मार्ग से निकलने का वीडियो अफसरों को दिखाया. कई घंटे के हंगामे के बाद अधिकारियों ने बैरिकेडिंग हटवाकर कावड़ियों के जत्थे को आगे रवाना किया.
