लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया कांड : फतेहपुर गांव में लागू हुआ धारा-144, ‘बुलडोजर एक्शन’ को लेकर हुआ था बवाल

Deoria Murder Case : उत्तर प्रदेश के देवरिया का फतेहपुर गांव एक बार फिर सुर्खियों में आ गया. सोमवार को फतेहपुर गांव में पुलिस और…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Deoria Murder Case : उत्तर प्रदेश के देवरिया का फतेहपुर गांव एक बार फिर सुर्खियों में आ गया. सोमवार को फतेहपुर गांव में पुलिस और गांव वाले आमने-सामने आ गए. प्रेमचंद यादव के घर की दोबारा पैमाइश करने तहसील की टीम पहुंची. इस दौरान सैकड़ों गांव वाले इकट्ठा हो गए और पैमाइश का विरोध करने लगे. इससे वहां माहौल बिगड़ गया. इसके बाद तुरंत आसपास की फोर्स को बुलाया गया। पुलिस ने गांव वालों को खदेड़ने के लिए लाठी फटकारी. वहीं अब फतेहपुर गांव में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है.