लेटेस्ट न्यूज़

जिन दुर्गा शक्ति नागपाल से खौफ खाते हैं माफिया, उन बांदा DM के इस अनोखे अंदाज को देख मुस्कुराएंगे

भी तक आपने दुर्गा शक्ति नागपाल के सख्त एक्शनों और कदमों के बारे में ही सुना होगा. मगर आज हम आपको दुर्गा शक्ति नागपाल का एक अलग अंदाज बताने जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Banda News: आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को कौन नहीं जानता? वह यूपी की ऐसी आईएएस अधिकारी हैं, जिनसे माफिया से लेकर अपराधी तक खौफ खाते हैं. अभी तक आपने दुर्गा शक्ति नागपाल के सख्त एक्शनों और बड़े कदमों के बारे में ही सुना होगा. मगर आज हम आपको दुर्गा शक्ति नागपाल का एक अलग अंदाज दिखाने जा रहे हैं.

दरअसल दुर्गा शक्ति नागपाल अभी तक अपने सख्त कदमों को लेकर ही चर्चाओं में रहती हैं. मगर इस बार उनकी जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसने सभी को चौंका दिया है. दुर्गा शक्ति नागपाल के इस अंदाज को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.  

सरकारी स्कूल में पहुंच गईं दुर्गा शक्ति नागपाल

दरअसल बांदा डीएम और यूपी की तेज तर्रार महिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल अचानक सरकारी स्कूल में पहुंच गईं. बांदा डीएम सरकारी स्कूल में छापेमारी करने पहुंची थीं. जैसे ही सरकारी स्कूल में डीएम पहुंचीं, स्कूल में हड़कंप मच गया. इस दौरान बांदा डीएम ने स्कूल के बच्चों के साथ मुलाकात की और उनसे खूब सारी बातें भी की. 

तस्वीरों में दिख रहा है कि स्कूली बच्चे बीच में आग जलाकर उसके चारों तरफ बैठे हैं और हाथ ताप रहे हैं. उनके पीछे बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल खड़ी हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान हैं. वह बच्चों से बात कर रही हैं. इस दौरान डीएम के साथ खड़े अधिकारी भी हंस रहे हैं. छात्र भी डीएम को अपने बीच पाकर खुश हैं.

बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील

वायरल हो रही दूसरी तस्वीर में बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल बच्चों के साथ मिड-डे मील खाते हुए दिख रही हैं. दरअसल डीएम ने सरकारी स्कूल में पहुंचकर हर चीज का बारीकी से निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने मिड-डे मील की भी जांच की. इसके लिए डीएम ने बच्चों के साथ ही मिड-डे मील खाया.  

इस दौरान डीएम बांदा ने बच्चों से किताबे पढ़वाई, उनसे गणित के सवाल पूछे. बच्चों ने भी डीएम को हर सवाल के सही-सही उत्तर दिए. इस दौरान दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्कूल की साफ-सफाई की भी जांच की.  

फिर लिया एक्शन

इसके बाद बांदा डीएम ने एक्शन भी लिया. दरअसल स्कूल में 7 शिक्षकों की तैनाती मिली. 2 शिक्षक स्कूल से गायब मिले. इसको लेकर डीएम काफी नाराज दिखीं. उन्होंने फौरन शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इसको लेकर जवाब मांगा. फिलहाल बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का ये स्कूल दौरा काफी चर्चाओं में आ गया है.