लेटेस्ट न्यूज़

बांदाः रोडवेज बस ने डीएम अनुराग पटेल के गाड़ी को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश के बांदा में बुधवार को डीएम के काफिले को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें जिलाधिकारी बाल-बाल बच गए. बताया जा रहा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बांदा में बुधवार को डीएम के काफिले को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें जिलाधिकारी बाल-बाल बच गए. बताया जा रहा है कि डीएम अनुराग पटेल अपनी सरकारी गाड़ी इनोवा से दफ्तर से एक सरकारी कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी रास्ते मे झांसी मिर्जापुर नेशनल हाइवे में शहर कोतवाली क्षेत्र के नवाब टैंक इलाके में वह हादसे का शिकार हो गए. सामने से आ रही रोडवेज बस ने डीएम की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी.