मिन्नत करते रहे पिता मगर बेटी ने दी प्रेमी को तवज्जो, नितिन संग शबनम ने थाने में यूं रचा ली शादी
Auraiya News: औरैया जिले के दिबियापुर थाने के अंदर एक प्रेमी-प्रेमिका शादी कर रहे थे. आस-पास लोग जमा थे. पहली नजर में तो ये एक…
ADVERTISEMENT

Auraiya News: औरैया जिले के दिबियापुर थाने के अंदर एक प्रेमी-प्रेमिका शादी कर रहे थे. आस-पास लोग जमा थे. पहली नजर में तो ये एक आम शादी थी. मगर यहां जो हो रहा था, उसे देख हर कोई हैरान था. दरअसल एक पिता अपनी बेटी के सामने गिड़गिड़ा रहे थे. पिता हाथ जोड़ अपनी बेटी से कह रहे थे, ‘ये शादी मत कर. यहां से चल.’ मगर बेटी 7 फेरों की रस्म पूरी करती रही और उसने अपने पिता की एक बात नहीं सुनी. बेटी ने अपना दिल पत्थर का बना लिया और अपने पिता की हर बात को अनसुना कर दिया. ये देख वहां मौजूद सभी लोग एक-दूसरे का मुंह ताकते रहे और खामोशी के साथ ये शादी होते देखते रहे.

