लेटेस्ट न्यूज़

सीतापुर गैस एजेंसी पर अचानक छापा, 14 हजार सिलेंडर और 8 हजार कनेक्शनों में भारी गड़बड़ी; टीम ने किया सील

Sitapur Gas Agency Scam: सीतापुर में गैस एजेंसी पर प्रशासन के छापे में 14 हजार सिलेंडरों और 8 हजार कनेक्शनों में भारी धांधली का पर्दाफाश हुआ है. डीएम राजा गणपति आर के निर्देश पर एसडीएम सिधौली ने एजेंसी को सील कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Sitapur News
Sitapur News
social share
google news

Sitapur Gas Agency Scam: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गैस एजेंसी से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था को हिला कर रख दिया है. जांच के दौरान करीब 14 हजार गैस सिलेंडर और 8 हजार कनेक्शनों में भारी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. इस पूरे मामले में कालाबाजारी का संगठित सिंडिकेट चलने की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एजेंसी को सील कर दिया और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.