लेटेस्ट न्यूज़

Sitapur Disha Meeting: 5 महीने बाद हुई सीतापुर में दिशा बैठक, सत्ता पक्ष के मंत्री-विधायक नदारद, विपक्षी सांसदों की सक्रियता ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

Sitapur latest news: सीतापुर में 5 महीने बाद आयोजित 'दिशा' समिति की बैठक से सत्ता पक्ष के कई मंत्रियों व विधायकों ने दूरी बनाई जो चर्चा का विषय है. सांसद राकेश राठौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई.

ADVERTISEMENT

Sitapur News
Sitapur News
social share
google news

Sitapur latest news: सीतापुर में करीब 5 महीने बाद जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई. लेकिन इस अहम बैठक में सत्ता पक्ष के कई विधायक और मंत्री नदारद रहे. उनकी अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है. बैठक की अध्यक्षता सांसद राकेश राठौड़ ने की. इस दौरान धौरहरा से सांसद आनंद भदौरिया, मोहनलालगंज से सांसद आर. के. चौधरी और मिश्रिख से सांसद अशोक रावत मौजूद रहे.