लेटेस्ट न्यूज़

उत्तर प्रदेश में हैं 75 जिले पर कितनों में हैं महिला DM? देखें बिजनौर से नोएडा तक की पूरी लिस्ट

UP Women District Magistrate List: उत्तर प्रदेश के 13 जिलों की कमान अब महिला आईएएस अधिकारियों के हाथ में है. बिजनौर, नोएडा, देवरिया और रायबरेली समेत इन जिलों की महिला कलेक्टरों की पूरी सूची यहां देखें.

ADVERTISEMENT

UP Women District Magistrate List
UP Women District Magistrate List
social share
google news

उत्तर प्रदेश से एक बहुत ही सकारात्मक तस्वीर सामने आई है. वर्तमान में राज्य के 13 जिलों की कमान महिला आईएएस (IAS) अधिकारियों के हाथों में है. यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. बिजनौर से लेकर नोएडा और गोंडा से लेकर रायबरेली तक, ये महिला कलेक्टर न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूती दे रही हैं, बल्कि सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारकर विकास कार्यों को भी नई गति दे रही हैं.