UP Board Result Latest Update: यूपी बोर्ड के दफ्तर से रिपोर्टर को क्या पता चला... रिजल्ट को लेकर सामने आया ये बड़ा अपडेट
UP Board Result Latest Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक 53 लाख छात्रों का रिजल्ट अप्रैल के अंत तक जारी होगा. कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है.
ADVERTISEMENT

UP Board Result Latest Update
UP Board Result Latest Update: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. एशिया की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा के परिणाम अब किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं.