सहारनपुर पुलिस कस्टडी में लड़की को गोलियों से भूनने वाले उसके भाई मोंटी राणा के साथ क्या हुआ?
Saharanpur Murder Case: सहारनपुर में पुलिस कस्टडी में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या. मोंटी राणा गिरफ्तार. कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, जानें क्या था पूरा मामला.
ADVERTISEMENT
सहारनपुर से सामने आई इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस सुरक्षा और मानवीय रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां पुलिस हिरासत में मौजूद एक युवती की उसके ही सगे भाई मोंटी राणा ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतका कुछ समय पहले घर से कहीं चली गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर अस्पताल पहुंचाया था. इसी दौरान आरोपी भाई ने अस्पताल परिसर में ही पुलिस की मौजूदगी में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिससे कानून-व्यवस्था की पोल खुल गई है.