लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत, भीषण गर्मी में ऊपर सोने गया था अज्ञात युवक

Saharanpur Water Tank Accident: सहारनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में पानी की ऊंची टंकी से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई. गर्मी के कारण वह टंकी पर सो रहा था. संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

 Saharanpur Death News
Saharanpur Death News
social share
Google CTA

Saharanpur Water Tank Accident: शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई. घटना थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित सहारनपुर रेलवे स्टेशन के आरएमएस कार्यालय के सामने रेलवे क्वार्टरों के बीच बनी पानी की टंकी के पास हुई. युवक का शव टंकी के नीचे पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.