Saharanpur Mandi Bhav: लगातार बारिश से महंगी हुईं सब्जियां, फूलगोभी 80 और लौकी 60 रुपये किलो
Saharanpur Mandi Bhav 18th july 2026: लगातार बारिश ने सहारनपुर में सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित कर दी है. मंडियों में आवक घटने से हरी सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं. महंगाई के चलते ग्राहकों ने खरीदारी सीमित कर दी है. वहीं बिक्री घटने और माल खराब होने की आशंका से सब्जी विक्रेताओं की चिंता भी बढ़ रही है.
ADVERTISEMENT

लगातार बारिश से महंगी हुईं सब्जियां, फूलगोभी 80 और लौकी 60 रुपये किलो
Saharanpur Mandi Bhav 18th july 2026: जनपद में लगातार हो रही बारिश का असर अब सब्जियों की कीमतों पर साफ दिखाई देने लगा है. थोक मंडियों से लेकर फुटकर बाजार तक अधिकांश हरी सब्जियों के दाम में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं स्थानीय सब्जी विक्रेता भी बिक्री घटने से परेशान हैं.
